
16-09-24, दिन सोमवार को मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलादुलनबी/जुलूसे मोहम्मदी की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन द्वारा जिला पदाधिकारी श्री अनिल कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के नेतृत्व में विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पूरे फारबिसगंज शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज सुश्री शैलजा पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री मुकेश साहा, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्री रामबाबू, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला आपदा पदाधिकारी, अनुमंडल लोकशिकायत पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आदि के अलावे अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारीगण व सभी थानों के थानाध्यक्ष व पुलिसबल मौजूद थे।

कल मनाए जाने वाले त्योहार के निमित प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। 200 से भी अधिक फ़ोर्स माँगवाये गए हैं। 10 कैमरे व 2 ड्रोन पूरी जुलूस की गतिविधियों को डिजिटल रूप से कैद करेंगे। कुल 78ब points को चिन्हित कर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीजे पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। अनुमंडल कार्यालय में 24 घण्टे कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रहेगी एवं माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती से पेश आया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ