फारबिसगंज के डा. भीमराव अंबेडकर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दिया ।विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
चांदनी सिंह समेत भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पण
और माल्यार्पण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया और आजादी के बाद नए भारत निर्माण और संविधान निर्माण पर चर्चा की। मौके पर भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और डा. भीमराव अंबेडकर को याद किया। भाजपा नेताओं ने उन्हें दलितों का सबसे बड़ा मसीहा करार दिया।