दिनांक 23/04 /2023 दिन रविवार को नियर सिटी हॉस्पिटल पिस्का मोड़ इटकी रोड में झारखंड बिरसा सेना का केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन रिबन काटकर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कुमार के द्वारा किया गया।
झारखंड प्रदेश की व्यवस्था एवं दुर्दशा और सरकारी तंत्र के तानाशाही मनमानी को देखते हुए जनहित और राज्य हित में झारखंड बिरसा सेना का गठन किया गया पार्टी का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की ओर अपने राज्य ले जाना है इनका संकल्प झारखंड बिरसा सेना के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के द्वारा लिया गया आने वाले कार्यकाल में पार्टी जनहित में अनेक नीतियों का निर्धारण करें और आगामी प्रदेश के चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी झारखंड बिरसा सेना के द्वारा जन मुद्दों को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएगी और साथ में ही बड़े पैमाने मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा आने वाले 6 महीने में पार्टी के द्वारा 1 लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है पार्टी के उद्घाटन समारोह में अन्य जिलों से भी लोगों ने शिरकत की और पार्टी में विभिन्न संगठन के लोगों ने भी पार्टी का दामन थामा है।
इसके अलावा पार्टी के केंद्रीय सदस्यों की सूची जारी की गई जो निम्नलिखित है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कुमार जी ,प्रधान महासचिव अभिषेक कुमार जी, महासचिव ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी, कोषा अध्यक्ष संतोष कुमार साहू जी, उपाध्यक्ष सह सोशल मीडिया प्रभारी अभिमन्यु ओझा जी ,केंद्रीय प्रवक्ता मंच संचालन कर्ता सुशांत प्रियदर्शी जी, केंद्रीय प्रवक्ता नगेंद्र कुमार पांडे जी ,महा संगठन महामंत्री गॉरमेंट भगत जी, सचिव नगेंद्र सिंह जी, सह सचिव काशी नाथ जी , संयोजक उदय विश्वकर्मा जी, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल  रॉय जी , केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अकाश कुमार सिंह जी, एवं झारखंड बिरसा सेना के कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।